आईसीयू में मिली एआई और जगजीवन की खुराक!
- 5 minutes read - 909 wordsहम अक्सर सुनते आए हैं — समय बदल रहा है।
लेकिन एआई के युग में बदलाव केवल हो नहीं रहा, बल्कि तेज़ी से दौड़ रहा है।
आज एआई हमारे लेखन, निर्णय लेने, सीखने और सोचने तक का हिस्सा बन चुका है।
हम में से कई लोग अब डॉक्टर की सलाह सुनने के बाद भी एआई से पूछते हैं —
- क्या रिपोर्ट सही है?
- क्या इलाज ठीक दिशा में है?
- आगे क्या होगा?
- एक तरह से किसी दूसरे डॉक्टर को दिखाने के बराबर हो रहा है
एआई जवाब देता है। समझाता है। आश्वस्त करता है।
लेकिन मेरी हाल की बीमारी ने मुझे एक गहरी सच्चाई सिखाई —
एआई के युग में भी मानवीय-बुद्धि का कोई विकल्प नहीं है।
और कभी-कभी उपचार केवल दवाओं से नहीं होता — दृष्टिकोण से होता है।

जब जीवन अचानक ठहर जाये
अच्छे समय में हमें लगता है कि बुरा समय कभी नहीं आएगा। और कठिन समय में लगता है कि शायद केवल हम ही इस स्थिति से गुजर रहे हैं।
कौन नहीं चाहता कि अच्छा समय चलता रहे?
और कौन नहीं चाहता कि कठिन समय तुरंत समाप्त हो जाए?
मुझे भी अस्पताल के आईसीयू में यही लग रहा था।
लगातार संक्रमण के बाद मुझे गुर्दे की पथरी का पता चला। एक सामान्य ऑपरेशन प्रक्रिया हुई और कुछ समय के लिए स्टेंट लगाया गया। सब सामान्य लग रहा था — जब तक कि स्टेंट निकालने की छोटी सी प्रक्रिया में जटिलता नहीं हो गई। उसी दौरान मूत्राशय में अंदरूनी चोट लग गयी, और फिर असहनीय दर्द, आईसीयू में भर्ती, भारी एंटीबायोटिक्स, पाँच सप्ताह तक पेशाब थैली लगी और पूर्ण विश्राम।
जीवन अचानक मंद सा पद गया।
जो व्यक्ति भविष्य की तकनीकों और इमर्सिव इंटेलिजेंस की बात करता था, वह अब अस्पताल के बिस्तर पर धैर्य सीख रहा था।
पहली खुराक: एआई — आपका निरंतर साथी
रिकवरी के दौरान एआई मेरा निरंतर साथी बना।
मैंने अपने मेडिकल रिपोर्ट्स, डॉक्टर की सलाह और दैनिक लक्षणों के आधार पर एक निजी हेल्थ एआई असिस्टेंट बनाया।

जिससे में किसी भी समय पूछ सकता था:
- क्या यह दर्द सामान्य है?
- आगे क्या अपेक्षा करनी चाहिए?
- रिकवरी कितनी तेजी से होगी?
- क्या मैं सही दिशा में हूँ?
एआई ने मुझे सबसे बड़ी चीज़ दी — आश्वासन।
- ये कोई डॉक्टर का विकल्प नहीं, बल्कि समझ है।
- ये अपने आप में इलाज नहीं, बल्कि एक स्पष्टता है।
इसने मुझे जानकारी दी, चिंता कम की और कई बार डॉक्टर पर भरोसा बनाए रखने में भी मदद की।
लेकिन मैंने महसूस किया — सिर्फ जानकारी होना मन को शांत नहीं कर सकता। उसके लिए कुछ और चाहिए था।
दूसरी खुराक: जगजीवन — जीवन की असली औषधि
आईसीयू में मैंने अपनी ही पुस्तक जगजीवन — जीवन से बढ़कर जीना फिर से पढ़ी। यह पुस्तक मेरे परनाना श्री जग्गुराम जी के जीवन से सीखे गए मूल्यों पर आधारित है।
एक वाक्य बार-बार मन में गूंजता रहा:
“बीत जायेगा”
- दर्द बीत जाएगा।
- डर भी बीत जाएगा।
- सफलता भी बीत जाएगी।

जीवन में निरंतर परिवर्तन होता है। यही विचार मेरा सहारा बन गया। असहनीय दर्द के बावजूद मैं शांत रहा। अस्पताल के स्टाफ और अन्य मरीज अक्सर पूछते — इस स्थिति में भी अपने आप को शांत कैसे कर पा रहे हैं?
मेरा उत्तर था — मैं जगजीवन की डोज जो ले रहा हूँ।
जीवन को जीना न भूलें - अस्पताल में भी
जगजीवन ने मुझे याद दिलाया —
जीवन को सही समय का इंतज़ार करके मत जियो।

इसलिए मेने भी इसे रुकने नहीं दिया -
- अस्पताल में ही विवाह वर्षगांठ मनाई
- पत्नी का जन्मदिन भी वहीं मनाया
- हाथ में कैन्युला के साथ परिवार के साथ फिल्म देखने भी गया
- डॉक्टर की अनुमति से पेशाब की थैली लगे हुए डॉ. सतिंदर सरताज का संगीत कार्यक्रम भी देखने गया
ये पल मेरे ठीक होने में रुकावट नहीं साबित हुए बल्कि सही में तो —
यही मेरी रिकवरी थे।
जगजीवन सिखाता है कि जीवन परिस्थितियों से नहीं, सहभागिता से बनता है।
एआई युग को इंसानी-बुद्धि की आवश्यकता
एआई भविष्य की भविष्यवाणी कर सकता है।
एआई जानकारी दे सकता है।
एआई अनिश्चितता कम कर सकता है।
लेकिन किसी को स्वीकार करना, संतुलन रखना, और अंदर से मजबूत होना — यह इंसानी-बुद्धि सिखाती है।
भविष्य उन्हीं का होगा जो इनको आपस में जोड़ पाएंगे:
- तकनीक और मानवीय मूल्यों को
- गति और धैर्य को
- बुद्धिमत्ता और करुणा को
एआई ने मेरी रिकवरी में मदद की।
जगजीवन ने मुझे भीतर से मजबूत बनाया।
सबके लिए एक खुराक
आज मैं स्वस्थ हूँ — शरीर से मजबूत और मन से अधिक शांत।
मैं आज भी अपनी दैनिक जगजीवन खुराक लेता हूँ —
मिलने-जुलने, रिश्तों को समय देने और जीवन के छोटे पलों को जीने का कोई अवसर नहीं छोड़ता।
क्योंकि ये पल किसी और के लिए नहीं — हमारे अपने जीवन के लिए आवश्यक हैं।
शायद आपको भी जगजीवन की एक डोज की जरूरत हो। बीमारी में ही नहीं — तनाव, सफलता, असमंजस, ख़ुशी या जीवन के किसी भी मोड़ पर।
क्योंकि आप अभी जिस भी अवस्था में हैं —
यह समय भी बीत जाएगा।
हाल ही में ससुराल यात्रा की एक झलक — स्वास्थ्य, संबंध और जीवन का उत्सव।
आज ही अपनी जगजीवन खुराक खरीदें
जगजीवन: जीवन से बढ़कर जीना केवल एक जीवनी नहीं है — यह जीवन जीने की कला है।

यह पुस्तक सिखाती है:
- धैर्य
- जिम्मेदारी
- परिवार का महत्व
- आंतरिक शक्ति
- कृतज्ञता
- और उद्देश्यपूर्ण जीवन
तेजी से बदलती दुनिया में स्थिर रहने की एक मार्गदर्शिका।
☞ जगजीवन के बारें में और जाने ☞ Amazon - जगजीवन - अंग्रेजी मे ☞ Amazon - जगजीवन - हिंदी मे
मेरी और पुस्तकें यहाँ देखे।
आपको भी जगजीवन. मिलें।
#book #community #learnings #takeaways #Book Launch #Jagjeevan #life lessons #health #hospital #motivational #AI #AgenticAI #Assistant